JharkhandRanchi

चार अधिकारियों का हुआ तबादला, रामगढ़ के उप निर्वाचन पदाधिकारी बने अजितेश

  • सरकार ने जारी की अधिसूचना

Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है. राज्य सरकार ने इसके लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है.

पदस्थापना की प्रतीक्षा में बैठे अजितेश कुमार को उप निर्वाचन पदाधिकारी, रामगढ़ बनाया गया है. उप निर्वाचन पदाधिकारी, हजारीबाग गायत्री कुमारी को उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है.

इसे भी पढ़ें – अमित शाह की मौजूदगी में बाबूलाल मरांडी भाजपा में हुए शामिल

राजेश रंजन वर्मा जो उप निर्वाचन पदाधिकारी रामगढ़ के रूप में पदस्थापित थे तथा मुख्यालय में भी प्रतिनियुक्ति पर थे, उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है.

कुमार मयंक भूषण को उप निर्वाचन पदाधिकारी गढ़वा से स्थानांतरित कर मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है.

इसे भी पढ़ें – बाबूलाल मरांडी के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button