
Sasaram: आरा में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह में शामिल होने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सासाराम पहुंचे. जहां उन्होंने जमुहार के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान किया. इस कार्यक्रम में राज्यपाल फागू चौहान भी उपस्थित हुए.
जमुहार के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम मैं डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के अलावे प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष संजय जयसवाल, भाजपा सांसद मनोज तिवारी तथा सांसद गोपाल नारायण सिंह शामिल हुए. कार्यक्रम में विभिन्न संकाय के छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई.
जमुहार में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
शिक्षा के इस वटवृक्ष की छांव में बिहार के युवा विभिन्न विधाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर समाज व देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मैं इसके लिए @Gopal4Bjp जी को बधाई देता हूँ। pic.twitter.com/X8ZZQrm5WV
— Amit Shah (@AmitShah) April 23, 2022
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार ऊर्जावान लोगों की भूमि है. यह ज्ञान की धरती है. यहां के लोग देश के लिए काम करते हैं. आज बिहार में लगातार बड़े-बड़े शैक्षणिक संस्थान खुल रहे हैं. जिसमें केंद्र सरकार भरपूर मदद कर रही हैं. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के कार्यों की भी प्रशंसा की. बता दें कि इस दीक्षांत समारोह में 800 पूर्वर्ती छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई.
इसे भी पढ़ें : JSCA Election: जानिए प्रेसिडेंट और दूसरे पदों के लिए किस किस कैंडिडेट ने ठोकी ताल




