
Ranchi: जेएससीए मैनेजमेंट (2022-25) के लिए 1 मई को चुनाव होने हैं. एक प्रेसिडेंट सहित कुल 14 पदों के लिए जेएससीए मेंबर वोट डालेंगे. 18 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी. 23 अप्रैल तक अलग अलग पदों के लिए नामांकन करने का डेट फाइनल किया गया था. आज नामांकन की तिथि खत्म होने तक कुल 15 कैंडिडेट का ही आवेदन आया. चुनाव अधिकारी एन एन पांडेय के मुताबिक प्रेसिडेंट पद के लिए एकमात्र आवेदन संजय सहाय का आया. वे निवर्तमान में जेएससीए सचिव हैं. इसके अलावा वाइस प्रेसिडेंट के लिए डॉ नरेंद्र सिन्हा, सचिव के लिए देवाशीष चक्रवर्ती, ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए पीएन सिंह, ट्रेजरर के लिए राजीव बधान ने दावा ठोका है. पांच मेंबर के लिए आशीष सिन्हा, भानू प्रकाश जालान, मनोज कुमार सिंह, मो वसीम और मिहिर प्रीतेश टोपनो ने नामांकन किया है. एफिलिएटेड मेंबर्स में से एक पद के लिए उमा महेश्वर राव, मान्यता प्राप्त एसोसिएशन से चार रिप्रजेंटेटिव के लिए अवधेश कश्यप, बिजय कुमार पूरी, बिनय कुमार सिंह और युगेश कुमार सिंह की ओर से आवेदन किया गया है. नामांकन की स्थिति को देखते माना जा रहा है कि अंततः ये सभी ही जेएससीए की अगली टीम संभालेंगे.
इसे भी पढ़ें : JSCA चुनाव की प्रक्रिया शुरू, प्रेसिडेंट सहित कमिटी मेंबर्स के लिये होगी जोर आजमाइश




