NEWS WING
Mosco, 05 September : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना से परहेज किया. उन्होंने कहा कि ट्रंप उनकी दुल्हन नहीं हैं और वह उनके दूल्हे नहीं हैं. ट्रंप पर महाभियोग टलाने की बात पर पुतीन ने कहा कि अमेरिका की घरेलू राजनीति पर चर्चा करना रूस के लिए बेहद गलत होगा. पिछले साल जब ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे तो रूसी अधिकारियों ने काफी खुशी जाहिर की थी. पुतिन ने ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा था कि वह रूस के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं. हालांकि, रूस पर पहले से ज्यादा अमेरिकी प्रतिबंध लगने और रूसी वाणिज्यिक दूतावास बंद करने के अमेरिका के फैसले ने दोनों देशों की दूरियां बढ़ने की चिंताएं बढ़ा दी हैं.




