Main Slider

परिवारवाद पर हेमंत ने कहा- शेर का बच्चा क्या कुत्ता पैदा होगा, भाजपा बोली- खुद से ही जानवर का सर्टिफिकेट ले रहे हैं हेमंत

Lohardaga/Ranchi: झारखंड में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी पार्टी जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन लगातार ग्रामीण इलाकों का दौरा कर रहे हैं. इस यात्रा को पार्टी ने संघर्ष यात्रा का नाम दिया है. इसी क्रम में वो लोहरदगा पहुंचे. लोहरदगा में उन्होंने कांग्रेस के विधायक सुखदेव भगत से मुलाकात की. आगामी चुनाव को लेकर दोनों पार्टी के दिग्गजों ने रणनीति तैयार की. लेकिन पत्रकार के परिवारवाद पर पूछे गए सवाल पर वो भड़क गए. जो उन्होंने कहा वह हू-ब-हू नीचे लिखा गया है.

देखें वीडियो-

“परिवारवाद, आपको क्या लगता है परिवारवाद…परिवारवाद के बारे में आप ही आकलन कीजिए…भारतीय जनता पार्टी को ये नैतिक अधिकार है, ये सवाल पूछने का…मोदी जी का परिवार अब आगे नहीं बढ़ पाया, तो इसमें मेरा क्या कसूर है भैया…बताओ…ये तो अजीब बात है…शेर का बच्चा क्या कुत्ता पैदा होगा…”

इसे भी पढ़ें – न्यूज विंग ब्रेकिंग: IAS आलोक गोयल का रुका प्रमोशन- दंड तय, 1990 बैच के हैं अफसर

 खुद से जानवर का सर्टिफिकेट ले रहे हैं हेमंतः दीपक प्रकाश

मामले पर न्यूज विंग से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि अब हालत ये हो गया है कि जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष को जानवर का सर्टिफिकेट खुद ही लेना पड़ रहा है. वो कौन जानवर हैं खुद तय कर रहे हैं. जनता उन्हें अगर शेर माने तो मायने रखता है. भाजपा शुरू से कहती आ रही है कि वंशवाद और परिवारवाद लोकतंत्र के लिए जहर है. झारखंड में कांग्रेस और जेएमएम इस जहर को हवा देने का काम कर रही है. हर बार जेएमएम कांग्रेस के हाथों बिकी और इस बार भी यही होनेवाला है.

इसे भी पढ़ें – जांच रिपोर्टः हाइकोर्ट भवन निर्माण के टेंडर में ही हुई घोर अनियमितता, क्या तत्कालीन सचिव राजबाला वर्मा और मंत्री पर होगी कार्रवाई?

Related Articles

Back to top button