
Ranchi: पाकुड़ टाउन थाना पुलिस ने हथियार का भय दिखाकर कोयला ओर पत्थर कारोबारी को डराने कर धमकाने वाले चार अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी आरोपी में टाउन थाना क्षेत्र के तलवाडांगा नन्दीपाड़ा निवासी देवराज सरकार उर्फ निमवा उर्फ निमाई, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुमारपुर निवासी विमान राजवंशी उर्फ बिट्टू राजवंशी, लिट्टीपाड़ा तालझारी निवासी कन्हाई कुमार साहा ओर गौरी शंकर साहा उर्फ गौरव का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, नौ गोली ओर चार मोबाईल पुलिस बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार ओएकुड़ एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधकर्मी पाकुड़ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कोयला एवं पत्थर कारोबारियों को रंगदारी वसूलने की नीयत से हथियार का भय दिखाकर डरा धमका रहे हैं. सूचना पर पाकुड़ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम त्वरित गति एवं प्रोफेशनल तरीके से कार्रवाई करते हुए पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा नन्दीपाड़ा बस्ती से चारो अपराधी को पिस्टल ओर गोली के साथ गिरफ्तार किया.
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि इनलोगों ने दो अन्य शातिर एवं कुख्यात अपराधी पंकज लाला इर रौशन कुमार यादव के सहयोग से पाकुड़ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कोयला एवं पत्थर कारोबारियों के उपर फायरिंग की घटना कारित कर भय का माहौल बनाने तथा रंगदारी वसूलने की योजना बनायी थी. पंकज लाल एवं रौशन कुमार यादव का पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.




