Dhanbad

माइनिंग के पासआउट छात्र का किराये के मकान में फांसी पर लटका मिला शव

Jharia (Dhanbad): गौशाला थाना अंतर्गत कांड्रा बाजार के पास एक 22 साल के युवक मौत हो गयी है. वह द्रोण महतो के मकान में किराये में रहकर पढ़ाई करता था. मामले की जानकारी तब हुई जब मृतक का बैचमैट व रूम पार्टनर बृजेश कुमार अपने कमरे में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद पाया. काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो ब्रजेश ने आस-पास के लोगों व थाने को मामले की जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें: परिवारवाद पर हेमंत ने कहा- शेर का बच्चा क्या कुत्ता पैदा होगा, भाजपा बोली- खुद से ही जानवर का सर्फिकेट ले रहे हैं हेमंत

घटनास्‍थल से सुसाइट नोट बरामद

जानकारी मिलते ही पड़ोसी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. शुरू में दरवाजे को खोलने की कोशिश की गयी, लेकिन जब बंद रूम से किसी प्रकार की आवाज नहीं मिली तो पुलिस ने दरवाजे को तोड़ दिया. दरवाजा तोड़ते ही सभी के होश उड़ गये. लोगों ने देखा कि क्योंकि सुजीत ने फंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी. पुलिस ने जब मृतक के कमरे की तलाशी ली तो घटना स्थल से एक सुसाइट नोट मिला. इस सुसाइट नोट में मृतक ने कहा है कि वह अपनी आत्महत्या का जिम्मेवार खुद है.

इसे भी पढ़ें: न्यूज विंग ब्रेकिंग: IAS आलोक गोयल का रुका प्रमोशन- दंड तय, 1990 बैच के हैं अफसर

शोक में डूबा परिवार

मामले की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दे दी. जानकारी मिलते ही मृतक के पिता राजेश कुमार चिरकुंडा से घटना स्थल पर पहुचे ओर अपने पुत्र को फाँसी से लटका देख शोक में डूब गये. स्थानीय लोगों ने मृतक के पिता को सान्तवना दिया. घटना स्थल पर पोलटेक्निक के प्रचार्य एसपी यादव भी पहुंचे ओर इस मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और आगे की कार्रवाई में जुट गयी.

Related Articles

Back to top button