JharkhandLead NewsRanchi

हार के डर से नगर निकाय चुनाव नहीं करा रही हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी 

Ranchi : मंगलवार को सिमरिया विधानसभा (चतरा) में संकल्प यात्रा की जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला. कहा कि हेमंत सरकार नगर निकाय के चुनाव हार के डर से नहीं करा रही है. उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद अब तक सरकार ने ट्रिपल टेस्ट और ओबीसी आरक्षण की प्रक्रिया शुरू नहीं की है. विधि व्यवस्था, सत्ता पोषित भ्रष्टाचार, रोजगार के मसले पर भी सरकार को घेरा. मौके पर सांसद सुनील कुमार सिंह, हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सहित अन्य नेता भी उपस्थित थे.

विस्थापितों के लिए केंद्र सरकार गंभीर

चतरा जिले में विस्थापन के मसले पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों को पक्का आवास देकर उन्हें बसाने का काम कर रहे हैं, इसलिए किसी भी विस्थापित परिवार को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है. केंद्र सरकार विस्थापितों की सहायता के लिए उचित प्रबंधन कर रही है. मौके पर उन्होंने झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त प्रदेश बनाने के लिए जनता से सहयोग एवं समर्थन मांगा.

सिमरिया विधानसभा में विशाल जनसभा के उपरांत विभिन्न पार्टियों से आये सैकड़ों महिलाओं ने  बाबूलाल मरांडी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

इसे भी पढ़ें – बाबूलाल मरांडी ने अपने सलाहकार सुनील तिवारी के जानमाल की सुरक्षा के लिए DGP से की अपील

Related Articles

Back to top button