JharkhandRanchi

सीएम हेमंत के नेतृत्व में कल गृहमंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल, सरना कोड व जातीय जनगणना पर होगी चर्चा

Ranchi: जातीय जनगणना व जनगणना में सरना धर्म कोड को शामिल करने की मांग को लेकर 26 सितम्बर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेगा. पूर्व में यह तिथि 25 सितंबर निर्धारित की गयी थी. शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने सीएमओ को पत्र भेजकर तिथि में फेरबदल की सूचना दी है.

इसे भी पढ़ें : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पाने वाले छात्र अब 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

गृह मंत्री से मिलने को लेकर भाजपा का कार्यक्रम तय नहीं

फिलहाल, विपक्षी दल भाजपा गृहमंत्री से मिलना है या नहीं यह तय नहीं है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री का पत्र आया है. मुख्यमंत्री ने फोन पर संपर्क भी किया है.

लेकिन अभी पार्टी ने कुछ तय नहीं किया है. हम सभी पहलुओं पर विचार करेंगे, झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भी बताया कि भाजपा को छोड़ कर सभी दलों की सहमति मिल गयी है.

ये होंगे शामिल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झामुमो, कांग्रेस से आलमगीर आलम व राजेश ठाकुर, राजद से सत्यानंद भोक्ता, आजसू से सुदेश महतो, माले से विनोद सिंह, सीपीआइ से भुवनेश्वर प्रसाद मेहता व सीपीएम से सुरेश मुंडा शामिल होंगे.

Related Articles

Back to top button