Corona_Updates

झारखंड हाइकोर्ट तक पहुंचा कोरोना, पीए सेक्शन इंचार्ज की रिपोर्ट पॉजिटिव

Ranchi : कोरोना का संक्रमण अब झारखंड हाइकोर्ट तक पहुंच चुका है. हाइकोर्ट के पीए सेक्शन के इंचार्ज की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इसके बाद सेक्शन इंचार्ज को डोरंडा स्थित आइसोलेशन सेंटर में भर्ती करा दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – Corona: अब जमशेदपुर में दो मरीजों ने तोड़ा दम, राज्य में 16 जुलाई को कोविड से 4 मौतें

हाइकोर्ट को किया गया सैनिटाइज

हाइकोर्ट में 17 जुलाई तक सभी तरह के कार्य स्थगित कर दिये गये हैं और इससे संबंधित पत्र जारी कर एडवोकेट एसोसिएशन को सूचित भी कर दिया गया है. गुरुवार को सुबह से ही हाइकोर्ट भवन और इसके कार्यालयों को सैनिटाइज करना शुरू किया गया, जो देर शाम पूरा हुआ.

इसे भी पढ़ें – सात माह से जेएसएससी में स्थायी अध्यक्ष नहीं, 25 हजार के अधिक नियुक्तियां लटकीं

संदिग्धों की जांच शुरू

हाइकोर्ट के पीए सेक्शन के इंचार्ज की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद संक्रमण के खतरों को ध्यान में रखते हुए विशेष एहतियात बरता जा रहा है. इसके साथ ही अन्य सन्दिग्ध लोगों की जांच और कोरोना टेस्ट की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें – पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की जमानत पर हुई सुनवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button