Hazaribagh

हजारीबागः रश्मि हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh: रश्मि हत्याकांड के मुख्य आरोपी रूपेश कुमार गुप्ता को हज़ारीबाग पुलिस ने शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया. हत्या के बाद से रूपेश कुमार गुप्ता अन्य आरोपियों के साथ फरार था. पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी हज़ारीबाग कुम्हारटोली मुहल्ला निवासी रूपेश कुमार गुप्ता के अलावे उनके तीन साथियों के भी नाम सामने आ रहे हैं जिनकी अबतक गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है. पुलिस ने मृतका के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर काण्ड अंकित किया था. पुलिस आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल व लोकेशन के आधार पर कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है लेकिन अब भी अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

पुलिस द्वारा अनुसंधान में हो रही देरी से नाराज़ हैं परिजन

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल ने बताया है कि हत्या के मुख्य कथित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है. घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इधर अब तक रश्मि हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने से अनुसंधान में परेशानी हो रही है. लेकिन हत्या में मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है. विदित हो कि गत 24 फरवरी को रश्मि पाण्डे का शव आनंदपुरी मुहल्ला स्थित किराये के मकान से पुलिस ने बरामद किया था. बंद कमरे से दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी. मृतिका की पहचान चौपारण थाना क्षेत्र के पांड़ेबारा निवासी उमाकांत  पांडे की पुत्री रश्मी पांडे के रूप में हुई थी.

इसे भी पढ़ें – पलामू में फिर हुई वृद्ध की हत्या, पुलिस जुटी जांच में

Related Articles

Back to top button