
Ranchi: हजारीबाग जिले के बरही थाना अंतर्गत पंचमाधव गंगटाही पुल के पास आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। कार फोरलेन सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों में आसनसोल कुल्टी निवासी श्रीनाथ यादव की 55 वर्षीय पत्नी पूनम देवी, 40 वर्षीय पुत्र जय भगवान यादव तथा 10 वर्षीय बच्ची अंशिका कुमारी शामिल हैं। घायलों में श्रीनाथ यादव का 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र यादव, जय भगवान यादव का 12 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार, 10 वर्षीय अभिराज कुमार, 8 वर्षीय मृत्यंजय कुमार, जयभगवान यादव की पत्नी कौशल्या देवी और 24 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी शामिल हैं।




