Sports

पहले वन डे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, जाधव-धौनी ने दिखाया दम

Hyderabad: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 236 रन बनाये. 237 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पर मध्यक्रम के बल्लेबाज केदार जाधव और महेंद्र सिंह धौनी की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी के कारण मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 10 गेंद शेष रहते हरा दिया. भारत को पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त मिल गयी है. दूसरा वन डे मैच 5 मार्च को नागपुर में खेला जायेगा. धौनी ने नाबाद 59 और जाधव ने नाबाद 81 रन बनाये. दोनों ने 5वें विकेट के लिए 141 रन की साझेदारी की.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नर्धारित 50 ओवर में 237 रन बनाये. इसमें ख्वाजा ने 50, मैक्सवेल ने 40 रन बनाये. भारत की ओर से कुलदीप ने दस ओवर में 46 रन देकर दो विकेट लिये. वहीं मो शमी ने दस ओवर में 44 रन देकर दो विकेट लिये. जसप्रीत बुमराह ने भी दो विकेट झटके.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है. इससे पहले टीम इंडिया एडिलेड और मेलबर्न में हराया था. धौनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चौथा अर्धशतक लगाया. उन्होंने इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन अर्धशतक लगाए थे. धौनी 72 गेंद पर 59 रन और केदार 87 गेंद पर 81 रन बनाकर नाबाद रहे. केदार को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

हैदराबाद में भारत की लगातार तीसरी जीत

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है. इससे पहले उसने 2011 में इंग्लैंड और 2014 में श्रीलंका को हराया था. इस मैदान पर विकेट के लिहाज से किसी टीम की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है. भारत ने श्रीलंका को 2014 में 6 विकेट से हराकर सबसे बड़ी जीत हासिल की थी. उस समय टीम के पास 35 गेंद शेष थे. वहीं, इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पास 10 गेंद शेष रहे.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया. इससे पहले 2011 में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 10 विकेट पर 174 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने 50 और ग्लेन मैक्सवेल ने 40 रन की पारी खेली. ख्वाजा ने करियर का छठा अर्धशतक लगाया.

इसे भी पढ़ें – अब कोई भारत को आंख दिखाने की हिमाकत नहीं कर सकता : पीएम मोदी

Related Articles

Back to top button