
Garhwa: आपने ठेला पर सब्जी या सामान को ढोते हुए देखा होगा, लेकिन जिले के श्री बंशीधर नगर (नगर उंटारी) एक ऐसा अजूबा अनुमंडल है, जहां ठेला पर सरकारी दस्तावेज ढोए जा रहे हैं. श्री बंशीधर नगर में सरकारी दस्तावेज का कोई मोल नहीं है. सरकारी दस्तावेज संजोने एवं सुरक्षित रखने के बजाय उसे कबाड़े की तरह ठेला पर ढ़ोया जा रहा है. यह कार्य कोई और नहीं बल्कि एक जिम्मेवार सरकारीकर्मी के द्वारा किया जा रहा है. वह भी अपने दो निजी सेवक एवं एक बालक के साथ मिलकर. यह मामला श्री बंशीधर नगर अंचल कार्यालय से जुड़ा हुआ है.
बताया गया कि श्री बंशीधर नगर अंचल के हल्का नंबर छह का प्रभार बदलने एवं दूसरे राजस्व कर्मचारी को प्रभार
मिलने के बाद उक्त हल्का का पूरा दस्तावेज एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है.
ठेला पर दस्तावेज ले जा रहे राजस्व कर्मचारी शंभू लाल ने बताया कि अंचल कार्यालय से उन्हें हल्का नंबर छह का प्रभार सौंपा गया है. इसके पहले हल्का नंबर छह का प्रभार राजस्व कर्मचारी रितेश कुमार सिन्हा के पास था.
इसे भी पढ़ें:Old pension scheme : सीएम की सदन में घोषणा के बाद, झारखंड के सवा लाख सरकारी कर्मियों में खुशी की लहर
रितेश कुमार सिन्हा से प्रभार मिलने के बाद वे सभी दस्तावेज को अपने यहां ले जा रहे हैं, जिस तरह से राजस्व कर्मचारी के द्वारा अपने दो सेवकों के साथ ठेला पर लादकर सरकारी दस्तावेज ले जाया जा रहा था. मानों कबाड़ा ले जाया जा रहा है.
ठेला पर जीर्णशीर्ण अवस्था में जो दस्तावेज फेंका हुआ था, जो कई खंडों में था, जिस तरह राजस्व कर्मचारी के द्वारा एक बालक से बाल मजदूरी कराकर ठेला चलवाया जा रहा था मानों उन्हें पता ही नहीं है कि हम क्या कर रहे हैं?
इसे भी पढ़ें:RTI का हाल बेहालः कार्मिक की चिट्ठी के बावजूद फर्स्ट अपील पर सुनवाई लेने में स्थानीय प्रशासन की आनाकानी
उन्हें तो बस सरकारी दस्तावेजों को एक जगह से दूसरे जगह ठिकाने लगाने थे, जिस रास्ते से राजस्व कर्मचारी के द्वारा ठेला पर लादकर सरकारी दस्तावेज ले जाया जा रहा था, वह काफी महत्वपूर्ण रास्ता है.
उसी रास्ते से एसडीओ, एसडीपीओ समेत कई अधिकारी जाते आते हैं. इसके बावजूद बेफिक्र होकर सेवक और बालक से कबाड़ की तरह सरकारी दस्तावेजों की ढुलाई कराने से उक्त सरकारी कर्मी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है.
इसे भी पढ़ें:पढ़े-लिखे मुस्लिम लड़कों को उड़ा ले जाती हैं हिन्दू लड़कियां…’, लव जिहाद पर पूर्व CEC वाईएस कुरैशी का विवादित बयान
ठेला पर सरकारी दस्तावेज ढोया जाना दुर्भाग्यपूर्ण: एसडीओ
इस संबंध में पूछने पर एसडीओ आलोक कुमार ने कहा कि ठेला पर सरकारी दस्तावेज को ढोया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें:भाजपा के शासनकाल में महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही हैः आभा सिन्हा




