Corona_Updates

#GoodNews : कुमारधुबी और डीएस कॉलोनी के दोनों मरीजों ने दी कोरोना को मात, दूसरी रिपोर्ट भी आयी निगेटिव 

Dhanbad :  कुमारधुबी और डीएस कॉलोनी में मिले दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज की दूसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आयी है. इस संबंध में उपायुक्त अमित कुमार ने कहा कि दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज की दो बार जांच की गयी. दोनों जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है और वे कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो गये हैं. दोनों को कोविड-19 हॉस्पिटल से घर भेज दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – #CoronaVirus : स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना से देश में 826 की मौत, संक्रमितों की संख्या 26,917 हुई

बाहर निकलते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें लोग : उपायुक्त

उपायुक्त ने इसके लिए सभी चिकित्सकों, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस पदाधिकारी, सफाई कर्मचारी सहित पूरी कोरोना योद्धाओं की टीम को इस सफलता के लिए धन्यवाद दिया है. साथ ही उपायुक्त ने लोगों से एक बार पुनः अपील करते हुए कहा कि वे बाहर निकलते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. अति आवश्यक काम पड़ने पर मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलें. बार – बार अपने हाथों को हैंड सैनिटाइजर से धोयें. घर के बुजुर्गों और बच्चों की विशेष  देखभाल करें. यदि कोई व्यक्ति अन्य जिला या राज्य से आया है तो इसकी जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध करायें.

इसे भी पढ़ें – कुछ लोग गलत करते हैं, तो सभी से दूरी बनाना उचित नहींः मोहन भागवत

पहला मामला 16 को जबकि दूसरा 18 अप्रैल को आया था सामने

आपको बता दें कि धनबाद में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 16 अप्रैल को कुमारधुबी के बाघाकुड़ी में सामने आया था. जबकि दूसरा मामला हीरापुर के डीएस कॉलोनी में 18 अप्रैल को सामने आया था. कुमारधुबी का व्यक्ति अपने किसी रिश्तेदार से मिलने आसनसोल गया था. इस दौरान वह कोरोना की चपेट में आ गया था जबकि डीएस कॉलोनी का रेलकर्मी बोकारो से लौटने पर संक्रमित पाया गया था.

इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona : गढ़वा में मिले कोरोना के दो नये पॉजिटिव पहले मिले मरीज के रिश्तेदार हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button