National

कुछ लोग गलत करते हैं, तो सभी से दूरी बनाना उचित नहींः मोहन भागवत

New Delhi: देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और तबलीगी जमात के प्रति कथित सोच को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को अपने विचार रखे. उन्होंने इस प्रकार के सोच से देश के लोगों को सावधान किया.

उन्होंने संघ के ऑनलाइन बौद्धिक वर्ग में कहा कि देश की 130 करोड़ आबादी में सभी भारत माता की संतानें हैं और हमारे भाई-बंधु हैं. उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से कोई डर या गुस्सा नहीं होना चाहिए.

उन्होंने समाज के जिम्मेदार लोगों से अपील की कि वे अपने लोगों को इससे बचायें. उन्होंने कहा कि अगर कोई डर से या क्रोध से कुछ उलटा-सीधा कर देता है तो सारे समूह को उसमें लपेट कर उससे दूरी बनाना ठीक नहीं है.

इसे भी पढ़ें – #CoronaVirus : 26 अप्रैल को 5 नर्सों समेत कुल 15 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले, झारखंड में संक्रमण का आंकड़ा 82 पहुंचा

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ का काम लॉकडाउन में भी चल रहा है. रोज के काम बंद है लेकिन दूसरे कामों ने उसकी जगह ली है.

मोहन भागवत ने कहा कि भड़कानेवालों की कमी नहीं है और इसका लाभ लेनेवाली ताकतें भी हैं. जिस तरह कोरोना का फैलाव अपने देश में हुआ है उसकी एक वजह यह भी है.

इसे भी पढ़ें – पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा- कोरोना से लड़ने के लिए आक्रामक जांच सुविधाओं का होना जरूरी

सभी भारत माता के पुत्र

उन्होंने कहा कि भारत तेरे टुकड़े होंगे ऐसा कहनेवाले ऐसा प्रयास करते हैं, राजनीति भी बीच में आती है. इनसे बचना है. सावधान रहना है. हमारे मन में प्रतिक्रिया वश कोई खुन्नस नहीं होनी चाहिए. भारत के सभी लोग भारत माता के पुत्र हैं, हमारे बंधु हैं. अपने अपने समाज के प्रमुखों को अपने लोगों को यह समझाना चाहिए.

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें

एक कहानी सुनाते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि सफलता और असफलता के बीच तीन फीट का अंतर है. इसलिए बिना थके प्रयास लगातार करने चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत ने जिन दवाइयों के निर्यात पर पाबंदी लगायी थी उसे भी दुनिया की भलाई के लिए खुद थोड़ा नुकसान उठा कर भी उन्हें दूसरे देशों को भेजी है. यह भारत का स्वभाव है. संघ प्रमुख ने कहा कि हम खुद चिंता करें कि हम काम करने लायक रहें. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क लगायें, आयुष मंत्रालय ने जो काढ़ा बताया है वैसा पियें.

इसे भी पढ़ें – कोरोना आपदा में केंद्र से राज्य की जीडीपी का 10 फीसदी विशेष आर्थिक सहायता मांगे राज्य सरकार : सरयू राय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button