Corona_Updates

अच्छी पहलः कोरोना से ठीक हुए रांची पुलिस के 55 जवान डोनेट करेंगे प्लाज्मा

Ranchi : रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा की पहल पर रांची पुलिस के 55 जवान प्लाज्मा डोनेट करेंगे. कोरोना संक्रमण से ठीक हुए 55 पुलिसकर्मियों की बुधवार को स्क्रीनिंग करायी गयी. इसे लेकर रांची एसएसपी, रांची डीसी व समाजसेवी अतुल गेरा ने कोरोना से ठीक हुए मरीजों को प्लाज्मा देने के लिए हौसलाअफजाई की.

रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि झारखंड पुलिस हमेशा से अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तत्पर रही है. झारखंड पुलिस की प्राथमिकता हमेशा से सुरक्षा देना होता है, चाहे वो अपराधियों से हो या फिर बीमारियों से. उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे जवानों के ठीक हुए 14 दिन हो जायेंगे वे सभी प्लाज्मा देंगे. रांची एसएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी कोरोना काल में सभी तरह के कामों में आगे रहे हैं. गरीबों को खाना भी खिलाया है. बुजुर्गों को कोरोना काल में दवा भी पहुंचायी है. राज्य में अबतक 3077 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ें – चलिए, फेसबुक, मोदी सरकार व चुनाव आयोग के रिश्ते को थोड़ा समझिये

प्लाज्मा डोनेशन की है भारी कमी

रांची में प्लाज्मा की भारी कमी है. वैसे पॉजिटिव मरीज जिन्हें प्लाज्मा की जरूरत है, उन्हें भी प्लाज्मा नहीं मिल पा रहा है. रिम्स में अबतक 10 यूनिट प्लाज्मा का डोनेशन ही हो पाया है. रांची पुलिस की पहल के बाद अब प्लाज्मा डोनेशन के लिए बड़ी संख्या में डोनर मिलेंगे. रांची एसएसपी के अनुसार जितने भी पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण से ठीक हो रहे हैं. 14 दिन की अवधि पूरा करने के बाद वे भी प्लाज्मा डोनेशन के लिए उपलब्ध हो जायेंगे. रांची पुलिस के बाद अगर सभी जिलों के संक्रमित पुलिसकर्मी ऐसे ही आगे आते हैं तो करीब 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मी प्लाज्मा डोनेशन के लिए उपलब्ध रहेंगे.

इसे भी पढ़ें – कोविड और नॉन कोविड मरीज डॉक्टॉक एप के जरिये ले सकेंगे 140 डॉक्टरों से सलाह

राज्य में 3077 पुलिसकर्मी हो चुके हैं संक्रमित

राज्य के कुल 3077 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. जिसमें से 1925 कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी कोरोना से ठीक हो चुके हैं. वहीं 7 पुलिसकर्मियों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी है. रांची पुलिस की तर्ज पर अगर सभी आगे आयेंगे तो प्लाज्मा की कमी नहीं होगी. बता दें कि वर्तमान में प्लाज्मा डोनेशन को बढ़ावा देने के लिए रिम्स 2200 रुपये प्रोत्साहन राशि देने को भी तैयार है. वहीं एमजीएम भी अपने स्तर से 5 हजार तक प्रोत्साहन राशि दे रहा है.

इसे भी पढ़ें – Garhwa : कोरोना का प्रकोप बढ़ा, नगर उंटारी में कोरोना से दूसरी मौत

8 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button