
Ranchi : राज्य में कोरोना संक्रमित और समान्य मरीज डॉक्टॉक एप के जरिये 140 डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे. यह एप रांची जिला प्रशासन ने संगनन आइटी सॉल्यूशन की मदद से तैयार किया है. इस एप के माध्यम से 140 डॉक्टरों से मरीज घर पर रह कर ही सलाह ले सकेंगे.
इसका सीधा लाभ वैसे मरीजों को होगा जो कोरोना संक्रमित हैं और होम आइशोलेशन में हैं. ये लोग डॉक्टरी सलाह की जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही नॉन कोविड मरीजों को भी इसका लाभ मिल सकेगा. रांची जिला प्रशासन यह प्रयास कर रहा है कि इस एप में और मरीजों को लाभ मिल सकेगा. यह सुविधा 24 घंटे सातों दिन मिल सकेगी.
इसे भी पढ़ें – चलिए, फेसबुक, मोदी सरकार व चुनाव आयोग के रिश्ते को थोड़ा समझिये
कैसे किया जा सकेगा संपर्क
डॉक्टॉक एप को किसी भी स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जा सकेगा. इसे प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. डाउनलोडेड एप में जाकर मरीज को लॉगइन करना होगा. लॉगइन करने के बाद मरीज अपने पसंद के डॉक्टर से बात कर सकते हैं. यह पूरी तरह निशुल्क होगा. इस एप के जरिये आप डॉक्टरी सलाह पर जांच रिपोर्ट भी दिखा सकेंगे. एप का उपयोग करने से मरीज और डॉक्टर एक दूसरे के सीधे संपर्क से बच सकेंगे.
इसे भी पढ़ें – मोदी सरकार का बड़ा फैसला: लीज में दिए जाएंगे देश के तीन एयरपोर्ट, मंत्री ने कहा- यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
सिर्फ रांची में 300 मरीज हैं होम आइसोलेशन में
रांची जिला में वर्तमान में 2 हजार से अधिक एक्टिव मरीज हैं. जिनमें से 300 के करीब मरीज होम आइसोलेशन में हैं. जो मरीज होम आइसोलेशन का लाभ ले रहे हैं वैसे मरीज डॉक्टरों से सीधे संपर्क में नहीं रह पाते, जिससे परेशानी की स्थिति में उन्हें दिक्कत होती है. इस दिक्कत को दूर करने के लिए ही रांची जिला प्रशासन ने यह पहल की है. इस सुविधा का लाभ रांची से बाहर के जिलों के भी मरीज ले सकते हैं. रांची के अलावा जमशेदपुर और धनबाद में भी 50-50 मरीज होम आइसोलेशन में हैं.
इसे भी पढ़े – हेल्थकेयर के क्षेत्र में रिलायंस ने बढ़ाया कदम, नेटमेड्स को 620 करोड़ रुपए में खरीदा




489929 767237I think this internet website has really superb composed topic material articles . 546882
Thanks so much for the blog post.
I am regular visitor, how are you everybody? This article posted at this web site is in fact pleasant.
I really like and appreciate your blog post.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.