JharkhandLead NewsRanchi

गोवा सरस मेला: ब्रांड पलाश के 4.75 लाख रुपये के उत्पादों की हुई बिक्री

Ranchi : गोवा सरस मेला 2023 में झारखंड के पलाश ब्रांड के उत्पादों की खूब बिक्री हुई. मेला का आज समापन हुआ. अब तक करीब 4.75 लाख रुपये के उत्पादों की बिक्री की गयी. ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जेएसएलपीएस के जरिये वहां पर स्टॉल लगाया गया था, जहां सखी मंडल द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री की गयी. राज्य के दो स्टॉल वहां लगे थे जहां पलामू, धनबाद और गढ़वा से आयी सखी मंडल की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये विभिन्न प्रकार के उत्पादों जैसे जूट बैग, हस्तनिर्मित सजावटी सामान एवं खाने के समान की बिक्री की गयी. शुद्ध सरसों तेल, अचार, मधु, मडुआ आटा, मसाले, लोकिया, अरहर दाल की सर्वाधिक बिक्री हुई. मेले के समापन समारोह के अवसर पर राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के राज्य समन्वयक के रूप में शामिल अवर सचिव अमरेश कुमार, मोहम्मद शहजाद आलम को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत द्वारा सम्मानित भी किया गया. पलामू जिले के टोना आजीविका सखी मंडल से जुड़ी ललिता देवी ने कहा कि इस मेले में आकर बहुत अच्छा लगा. यहां के लोगों ने हस्तनिर्मित समानों को काफी पंसद किया.

इसे भी पढ़ें –

Related Articles

Back to top button