
Ranchi : पोक्सो की विशेष आदालत ने अगवा कर छात्रा से दुष्कर्म मामले में तीन दोषियों सोहन कुमार, इरशाद अंसारी और कुदुस अंसारी को 20-20 साल की सजा सुनायी है. साथ ही तीनों पर अलग-अलग 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर तीनों को 6- 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. पूर्व में कोर्ट ने तीनों को दोषी ठहराया था.
क्या है मामला
अभियुक्त सोहन कुमार नाबालिग छात्रा से एकतरफा प्यार करता था. जनवरी 2022 में पीड़िता अपनी 2 सहेलियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. इस दौरान एक कार में सवार तीनों आरोपियों ने पीड़िता को जबरदस्ती कार में बैठा कर अपहरण कर लिया. सुनसान जगह पर ले जाकर सभी आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. एक आरोपी का मोबाइल गिर जाने पर आरोपियों ने गाड़ी रोकी, तभी पीड़िता आरोपियों के चुंगल से बच कर भाग निकली और घटना की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हो पायी थी.
इसे भी पढ़ें – BREAKING : भजन लाल शर्मा को राजस्थान की कमान



