JharkhandLead NewsRanchi

आचार संहिता उल्लंघन मामला: सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर जारी रहेगी रोक, अगली सुनवाई 19 दिसंबर को

Ranchi :  सीएम हेमंत सोरेन की ओर से सरायकेला खरसांवा के आदित्यपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी (418/2014) को चुनौती देनेवाले क्रिमिनल रिट की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में अब 9 जनवरी 2024 को होगी. मामले में कोर्ट का अंतरिम आदेश जारी रहेगी. यह मामला आज हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में सूचीबद्ध था. यहां बता दें कि मामले में पूर्व में कोर्ट ने हेमंत सोरेन के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगायी है.

क्या है मामला

प्रार्थी हेमंत सोरेन ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग याचिका में की है. याचिका में कहा गया है कि वर्ष 2014 में चुनाव के दौरान वह अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गये थे. उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया था. उस दौरान उन पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले की सुनवाई पश्चिम सिंहभूम की निचली अदालत में चल रही है. प्रार्थी ने अदालत में चल रही कार्रवाई पर रोक लगाने व उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग की है. बता दें कि आदित्यपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी में हेमंत सोरेन को IPC की धारा 188,506 और 125 RP एक्ट (रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट) की धाराओं में आरोपी बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें – BREAKING : भजन लाल शर्मा को राजस्थान की कमान

Related Articles

Back to top button