Giridih

गिरिडीह: पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Giridih: परीक्षा को लेकर पीएम मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत रविवार को गिरिडीह के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. चित्रकला प्रतियोगिता में करीब चार सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. जबकि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, स्कूल के प्राचार्य शिव कुमार चौधरी, भाजपा नेता रंजीत राय, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी रंजीत बरनवाल, विनय सिंह और प्रतियोगिता संयोजक विनीता कुमारी भी शामिल हुई. इस दौरान प्रतियोगिता में शामिल एक-एक प्रतिभागियों ने अपनी कला को खूब प्रदर्शित किया. बेटियों ने तो बड़े बारीकी से कई खुबसूरत पेटिंग तैयार की. जिसमें परीक्षा देते छात्रों को दर्शाया गया. समूह में हुए इस प्रतियोगिता में बेटियों ने कला का प्रदर्शन बड़े शानदार तरीके से करती दिखीं. वहीं प्रतियोगिता को लेकर पूर्व विधायक शाहाबादी ने कहा कि पहले परीक्षा छात्रों के लिए तनाव का माहौल पैदा करता था, लेकिन अब पीएम मोदी की बातों ने छात्रों के बीच से इस तनाव को खत्म कर दिया है. और अब परीक्षा का इंतजार छात्रों को रहता है. ऐसे में इस प्रतियोगिता का अपनी जगह काफी महत्व है. इधर प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों का चयन कर उत्कृष पेटिंग बनाने वाले छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. जबकि प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विराट छात्र सम्मेलन, शहर में निकली रैली

Related Articles

Back to top button