3rd LeadBokaroGiridih

SP बोकारो को नहीं पता, कहां होता है कोयले का काला कारोबार...

Ranchi: देश का सबसे भोला IPS. नाम बोकारो एसपी. पूरा नाम हरविंदर सिंह. इनको पता ही नहीं है कि कुछ हो रहा है. कोयला, क्राइम और भी कुछ होता है, तो इनको पता नहीं होता है. यह भाईसाहब फोन उठाना सही नहीं समझते हैं. चलिए आपकी मर्जी…

न्यूज विंग के क्राइम रिपोर्टर ने इन्हें फोन किया, तो कहा कि नहीं है पता

कोयला वाले मामले में कुछ बोल दीजिए.

साहेब लोगः DGP, DC, IG, DIG, SP, विधायक और सांसद जी आपको नाम और पते के साथ बता रहे हैं कि यहां हो रहा है कोयला का काला खेल, रोक सकें तो रोक लें…वरना जनता सब जानती है

बोकारो डीसी और एसपी साहेब की मौन सहमति, चौंकाने वाली

झारखंड के बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल में अवैध कोयला कारोबार का बेलगाम और निर्बाध संचालन हो रहा है. बेरमो अनुमंडल के पेंक नारायणपुर, नावाडीह, दुग्धा, पेटरवार, बोकारो थर्मल, कथारा ओपी, तेनुघाट ओपी (सभी बेरमो, डुमरी और गोमिया विधानसभा क्षेत्र के अंतरगत) जैसे विभिन्न थानों के क्षेत्रों में बाइक, वैन, ट्रैक्टर और ट्रकों के माध्यम से अवैध कोयले का धंधा बेरोकटोक जारी है. व्यवस्था में बदलाव होते रहता है, लेकिन धंधा बदस्तूर जारी है. पहले कोयले का यह अवैध धंधा थाना स्तर से संचालित होता था, जिसकी कमाई का हिस्सा नीचे से लेकर ऊपर तक जाता था (मतलब सभी जगह). लेकिन वर्तमान स्थिति और भी भयावह है. धंधेबाजों की ही मानें तो अब यह आरोप है कि अवैध कारोबार और उसकी हिस्सेदारी की ’सेटिंग’ ऊपरी स्तर से नीचे तक पहुंच रही है.

 

अगले किस्त में एसपी साहेब की चुप्पी…

Related Articles

Back to top button