Dhanbad

धनबाद: ईस्ट कतरास में ताबड़तोड़ चली गोली, कोयले की वर्चस्व में एक की मौत

Katras: कतरास थाना क्षेत्र के ईस्ट कतरास का इलाका रविवार की दोपहर अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा. बाइक में सवार अज्ञात अपराधियों ने मनोज यादव पर अंधाधुंध गोली चलाई. घटना के बाद निचितपुर उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने मनोज यादव को मृत घोषित कर दिया. घटना कोयले की वर्चस्व को लेकर हुई. पुलिस बाइक सवार अपराधियो की तलाश कर रही है.

गैंगस्टर प्रिंस खान ने सोशल मीडिया पर पत्र जारी कर घटना की जिम्मेवारी ली है. चिट्ठी में लिखा है कि हम असली मेजर हैं. छोटे सरकार के शूटर मेजर, यह जो घटना मनोज यादव के साथ घटी है उसकी जिमेवारी लेते हैं.

जानकारी के अनुसार, कोयला कारोबारी मनोज यादव छाताबाद में सड़क किनारे खड़ा होकर किसी से बात कर रहे थे. तभी बाइक सवार अपराधी पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. मनोज को 6 गोली लगी. घटनास्थल एक खोखा बरामद किया गया है. मौके पर पहुंचे कतरास थाना के सब इंस्पेक्टर दिलीप तिर्की ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

उल्लेखनीय है कि धनबाद नए साल में गोलियों से दहलता रहा है. 8 जनवरी की रात जनता मजदूर संघ के नेता दिनेश सिंह के पुत्र सोनू सिंह को झरिया के तिसरा में गोली मार दी गई. आरोप झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर और पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह पर लगा था. घायल सोनू का इलाज कोलकाता के अस्पताल में चल रहा है. इसके बाद 19 जनवरी को झरिया के सिंह नगर में रघुकुल और सिंह मेंशन समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई. जमकर फायरिंग व बमबाजी में सिंह मेंशन समर्थक निरंजन तांती की मौत हो गई. जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए. उसी रात झरिया के लोअर चौथाई कुल्ही बाउरी मोहल्ले में 60 साल की महिला सकीना खातून को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में खुलेंगे 24 TRAUMA CENTRES, एक्सीडेंट केस में तुरंत इलाज में मिलेगी राहत

Related Articles

Back to top button