
Giridih: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई की ओर से रविवार को शहर के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में विराट छात्र सम्मेलन का आयोजन किया. इस दौरान संगठन की और से शहर में भगवा ध्वज के साथ रैली भी निकाली गई जिसमे हजारों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता व छात्र शामिल हुए. वंदे मातरम और देशभक्ति के नारों के साथ निकली रैली में युवा शामिल हुए, तो काफी संख्या में युवतियां भी शामिल हुई. शहर भ्रमण करते हुए रैली वापस शिशु मंदिर स्कूल पहुंच कर खत्म हुई, जहां छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस मौके पर सम्मेलन में आरएसएस के जिला कार्यवाहक मुकेश रंजन सिंह, सतीश्वर सिन्हा, छात्र संगठन के प्रदेश मंत्री सोमनाथ भगत, छात्र प्रमुख नवलेश सिंह, संगठन मंत्री बब्बन बैठा और छात्र प्रमुख विश्खा कुमारी समेत प्रदेश के कई नेता शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में यौन शोषण पर कार्यशाला, एसपी ने कहा- बच्चों के प्रति बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय
सम्मेलन की शुरुआत मां सरस्वती, भारत माता और स्वामी विवेकानंद के फोटो के समक्ष दीप जलाकर की गई. इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री सोमनाथ भगत ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अब इस देश में एक बड़ा वृक्ष बन चुका है क्योंकि पूरे देश में संगठन से 18 लाख से अधिक युवा कार्यकर्ता जुड़े हुए है और इसका कारण सिर्फ देशभक्ति और छात्रों से जुड़े मुद्दे के प्रति छात्र संगठन का मुखर होना है. प्रदेश मंत्री ने कहा की युवाओं को एक बेहतर मार्गदर्शन इसी संगठन द्वारा दिया जा रहा है. जिसे युवाओं में देश और अपने फ्यूचर के प्रति एक समर्पण जाग सके। कहा की फिलहाल देश के महोल को सिर्फ इसलिए खराब किया जा रहा है क्योंकि देश के नेता मोदी हैं, जिनके नेतृत्व में भारत के बुलंदी का डंका विदेशो में बज रहा है. युवाओं में अब इस बात का भय नहीं की उनका फ्यूचर कैसा होगा, क्योंकि एक एक युवाओं का फ्यूचर मोदी बनाने के प्रयास में है और दूसरी तरफ वामपंथी दलों के साथ कई और राजनीति दल युवाओं को रोजगार और महंगाई के मुद्दे पर भटका रहे है. लेकिन मेक इन इंडिया और स्किल डेवलपमेंट ने युवाओं को नौकरी करने के बजाय नौकरी देने के लायक बनाया है और यह सब सिर्फ मोदी के नेतृत्व में हो रहा है.
सम्मेलन को आरएसएस के जिला कार्यवाहक मुकेश रंजन सिंह, छात्र संगठन की नगर अध्यक्ष आशा रजवार, संगठन मंत्री बब्बन बैठा समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। जबकि सम्मेलन में भाजपा नेत्री विनिता कुमारी, भाजपा नेता विनय सिंह, संतोष गुप्ता, रंजीत राय समेत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गिरिडीह इकाई के उज्ज्वल तिवारी, बबलू यादव प्रहलाद पंडा समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे.






