
Giridih : गिरिडीह में लाल आतंक के खात्मे के पुलिस लगातार अभियान चला रही है पुलिस और सीआरपीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर कई नक्सलियों को धर दबोचा है. इनामी नक्सलियों के घर पहुंच कर उनके परिजनों को आत्मसमर्पण नीति के बारे में भी बता रही है और उन्हें आत्मसमर्पण करवाने के लिए प्रेरित भी कर रही है . पुलिस और सीआरपीएफ लगातार सिविक एक्शन प्लान पब्लिक पुलिसिंग समेत कई आयोजन भी कर रही है . इसी कड़ी में इनामी नक्सली साहेब राम मांझी के घर भी एएसपी सुरजीत कुमार सीआरपीएफ के कमांडेंट एसडी त्रिपाठी पहुंचे. अधिकारियों ने साहेब राम के परिजनों को सरकार की आत्मसर्पण नीति के बारे में बताया और उन्हें सरेंडर करने व समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की अपील की . पुलिस इस परिजनों को बताया कि साहेब राम के आत्मसमर्पण करने से उन्हें इनाम की दस लाख की राशि 4 डीसमिल जमीन सहित अन्य लाभ मिलेंगे.
वही नक्सल प्रभावित गांव करंदो में सीआरपीएफ 154 बटालियन द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ के कमांडेंट एसडी त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी डीएस भाटी और एसपी अभियान सुरजीत कुमार शामिल हुए.
कार्यक्रम के दौरान खेलकूद सामग्री, घरेलू सामान, शिक्षण सामग्री आदि का वितरण किया गया. साथ ही, मेडिकल कैंप भी लगाया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याओं को बताया और सीआरपीएफ के चिकित्सकों द्वारा जरूरत के अनुसार दवाइयां दी गईं.



