
Palamu/Garwah: नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में गढ़वा पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले की पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी को मिली गुप्त सूचना पर धुरकी थाना क्षेत्र के भंडार गांव में छापामारी कर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दो नक्सली नरेश भुईयां और निजामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. उनकी निशानदेही पर उनके घर से लेवी के एक लाख रुपये, नक्सली साहित्य, स्टीकर, रसीद एवं लेवी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो मोबाइल, एक काला पिठू बैग और एक आधार कार्ड जब्त किया गया है.
इसे भी पढ़ें –चारा घोटालाः डोरंडा कोषागार मामले में 85 आरोपियों ने कोर्ट में उपस्थित होकर लगाई हाजिरी
उग्रवादी गतिविधियों की जानकारी पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि धुरकी थाना क्षेत्र में कुछ लोग उग्रवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घूम रहे हैं. सूचना पर नगर उंटारी के एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम बनायी गयी. टीम में पुलिस निरीक्षक रमोद कुमार सिंह, धुरकी के थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार सहित अन्य को शामिल कर छापामारी की गयी.
इसे भी पढ़ें –गुमलाः 5 किमी पैदल चल पानी लाने को मजबूर आदिम जनजाति, खनन के कारण सूख रहे हैं झरने भी
लेवी के पैसे बूढ़ा पहाड़ ले जाने की थी तैयारी
धुरकी के भंडार गांव में नरेश भुइयां और निजामुद्दीन अंसारी के घर पर छापामारी की गयी. इस दौरान नरेश भुईयां के घर से लेवी के दो हजार रुपये के 50 नोट बरामद हुए, जबकि निजामुद्दीन अंसारी के घर से मोटरसाइकिल जब्त की गयी. इस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल लेवी का पैसा लाने और ले जाने लिए हुआ था. रुपये को बूढ़ा पहाड़ ले जाने की तैयारी थी.
इसे भी पढ़ें –पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की रैली, हिंसा की आशंका, SPG ने अलर्ट जारी किया
नरेश भुईयां पर दर्ज हैं आपराधिक मामले
एसपी ने बताया कि नरेश पर पूर्व से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं. उन्होंने कहा कि लेवी के पैसे लेकर दोनों नक्सली बूढ़ा पहाड़ जानेवाले थे. इसकी सूचना मिलते ही टीम बनायी गयी और छापामारी की गयी. बूढ़ा पहाड़ से नक्सली मृत्युंजय ने लेवी के पैसे वसूलने के लिए निर्देश दिये थे. लेवी के पैसे वसूलने के बाद नरेश अपने पास रखे हुए था. इस संबंध में धुरकी थाना में मामला दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें – 99.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रिया राज बनीं टॉपर, टॉप फाइव के सभी छात्रों को 98 प्रतिशत से अधिक नंबर



