
Deoghar: गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के देवघर व देवीपुर प्रखंड के कपसिया सरधाह में महागठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में झाविमो अध्य्क्ष बाबूलाल मरांडी ने जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए मोदी सरकार पर जम कर हमला बोला. साथ ही महागठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में देवघर में सघन जनसंपर्क अभियान चला कर मतदताओं को 19 मई को कंघी छाप पर बटन दबा कर भारी मतों से विजय बनने की अपील की. जनसभा को संबोधित करते हुए मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा की प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे. हर एक व्यक्ति के खाते में 15 लाख देंगे.
इसे भी पढ़ें – 14 सीटों के लिए मोदी को करना पड़ा एक रोड शो और चार जनसभाएं, क्या झारखंड BJP को खुद पर नहीं था भरोसा
जनता को गुमराह कर रही है मोदी सरकार
श्री मरांडी ने कहा कि विकास के नाम पर मोदी सरकार जनता को गुमराह कर रही है. साहेबगंज में गंगा पर पुल का शिलान्यास हुए दो साल से ज्यादा हो गया, आज तक एक ईंट भी नहीं जुड़ी और लगभग 9 करोड़ रुपये भी खर्च हो गये. मोदी जी कहते है आदिवासियों की जमीन कोई नहीं छीन सकता है. बाबूलाल ने कहा मोदी जी गोड्डा आ कर देख लें किस तरह कंपनी और जिला प्रशासन के जोर पर आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है. विरोध करनेवाले को जेल में डाला जा रहा है. महागठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव किसानों की जमीन लूट के खिलाफ खड़े हुए तो उन्हें जेल भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें – छह मार्च को प्रोन्नति के साथ स्थानांतरित किये गये 13 अवर सचिवों को तत्काल नयी जगह पर योगदान देने का निर्देश
आदिवासियों की जमीन जबरन ली जा रही है
उन्होंने कहा कि आज गोड्डा में अडाणी के पावर प्लांट के लिए किसानों, आदिवासियों की जमीन को जबरन लिया जा रहा है. गैरमजरुआ जमीन को लैंड बैंक बना कर बड़े उद्योगपतियों को जमीन दी जा रही है. जानते हैं, वो कौन लोग हैं, वो लोग गुजरात के रहनेवाले हैं. मोदी जी जिस राज्य गुजरात से आते हैं, वहीं के अडाणी रहनेवाले हैं. आज अगर इस देश में किसी का विकास हुआ है, तो अडाणी अंबानी का विकास हुआ है. श्री मरांडी ने जनसभाओं को संथाली में भी सम्बोधित किया. मौके पर पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी सहित महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता के साथ बड़ी संख्या में मतदाता थे.
इसे भी पढ़ें – गढ़वा: लेवी के एक लाख रुपये के साथ दो माओवादी गिरफ्तार



