
Ranchi : ईडी की टीम ने चर्चित कारोबारी प्रेम प्रकाश को देर रात गिरफ्तार कर लिया है. ईडी की टीम ने देर रात तक प्रेम प्रकाश के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. ईडी की टीम ने प्रेम प्रकाश को पूछताछ के लिए छापेमारी हो रही ठिकानों पर बुलाया था लेकिन नहीं पहुंच पाने के बाद ईडी की टीम ने देर रात रांची स्थित आवास आवास से गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि बुधवार को ईडी की टीम ने प्रेम प्रकाश के 1 दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान अरगोड़ा स्थित किराए पर रह रहे आवास से दो एके-47 और 60 गोलियां बरामद हुई थी. दो एके-47 और 60 गोलियां बरामद होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था.
मामले की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा थाने की पुलिस और सार्जेंट मेजर अभिनव पाठक प्रेम प्रकाश के आवास पर पहुंचकर हथियारों का जायजा लिया था. जायजा लेने के बाद अरगोड़ा थाने की पुलिस और सार्जेंट मेजर अभिनव पाठक ने बताया कि 2 एके-47 और 60 गोलियां रांची पुलिस की है. इस मामले को लेकर रांची पुलिस ने दो आरक्षियों को सस्पेंड कर दिया लेकिन 18 घंटा बीत जाने के बावजूद रांची पुलिस ने अब तक दोनों आरक्षियों का नाम खुलासा नहीं किया है. इस छापेमारी में रांची पुलिस भी शक के दायरे में आ गई है.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand : मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 29 सितंबर से




