
Ranchi : मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल बालक एवं बालिका प्रतियोगिता 29 सितंबर से शुरू होगा. पंचायत, प्रखंड, जिला, जोनल व राज्य स्तर पर आयोजित होनेवाली इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को होगा. प्रखंड स्तर पर भाग लेनेवाले सभी खिलाड़ियों को निदेशालय की ओर से टी शर्ट और जिला व राज्य स्तर पर भाग लेनेवाले सभी खिलाड़ियों को जर्सी सेट अनिवार्य रूप से दिया जाएगा. पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक सिर्फ प्रतियोगिता के आयोजन में 3.58 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है. इसके अलावा निदेशालय के स्तर से टी शर्ट, जर्सी सेट, खेल सामग्री, ट्रॉफी आदि के मद में भी करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे.
हालांकी, निदेशालय की ओर से टी शर्ट व जर्सी सेट की खरीदारी टेंडर नहीं निकाला गया है. टेंडर निकाले जाने से पहले अभी किस साइज का कितना टी शर्ट व जर्सी सेट खरीदा जाना है इसकी सूची भी निदेशालय को अब तक जिला की ओर से उपलब्ध नहीं कराई गई है. न ही अभी तक निदेशालय की ओर से कोई पत्राचार ही हुआ है.
इसे भी पढ़ें: खूंटी में युवती से गैंगरेप,सभी 4 आरोपी गिरफ्तार




