

फाइल फोटो
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म ने मात्र 9 दिनों के भीतर वर्ल्डवाइड में 628.05 करोड़ का शानदार ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.
भारत में कुल कमाई
भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 348.85 करोड़ तक पहुंच गया है. फिल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में 334.35 करोड़ बटोर लिए थे.ओवरसीज मार्केट में फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है, जहां इसने 9 दिनों में 219.50 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की है.
तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
जेलर 2 ने थलापति विजय की फिल्म लियो और अपने ही पहले पार्ट जेलर के लाइफटाइम रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही यह तमिल सिनेमा के इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.




