
Raipur : भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व परिवहन मंत्री रजिंदरपाल सिंह भाटिया (Rajinderpal Singh Bhatia) का शव उनके घर पर फांसी पर लटका मिला है. ऐसी सूचना आ रही है कि रजिंदरपाल सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल, खुदकुशी (Suicide) के पीछे की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है इसके बाद ही पता चल पायेगा कि मौत का कारण क्या है . यह घटना छुरिया थाना क्षेत्र में घटी है.
इसे भी पढ़ें :पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में नक्सली कुंदन पाहन की जमानत याचिका पर सुनवाई टली
राजनांदगांव की खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे
राजनांदगांव जिले की खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से रजिंदरपाल सिंह भाटिया तीन बार विधायक रहे. रमन सरकार के पहले कार्यकाल में रजिंदरपाल सिंह भाटिया को मंत्री पद दिया गया था. बाद में उन्हें मंत्री पद से हटाया गया और सीएसआईडीसी के चेयरमैन बना दिया गया था.
इसे भी पढ़ें :Pornographic Video को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने की शिकायत, कहा- मेरी मॉर्फ्ड PHOTO हुई इस्तेमाल
निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने पर हारे थे
साल 2003 में रजिंदरपाल सिंह भाटिया (Rajinderpal Singh Bhatia Suicide) को बीजेपी (BJP) ने टिकट दिया और वे विधायक बने. इसके साथ ही उन्हें मंत्री पद भी मिला. हालांकि 2008 के चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. साल 2013 में भी भाटिया को पार्टी ने टिकट नहीं दिया. इसके बाद उन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें दूसरा ही स्थान मिला.
इसे भी पढ़ें :Ranchi News: अब यदि लॉज-हॉस्टल, बैंक्वेट के लिए लाइसेंस लेना है तो जरूरी है कि पड़ोसी आपकी शिकायत करे
घर पर अकेले थे
मिली जानकारी के मुताबिक, रजिंदरपाल सिंह भाटिया राजनांदगांव के छुरिया इलाके में अपने छोटे भाई के साथ रहते थे. रविवार की शाम वे घर पर अकेले थे. परिवार वाले जब घर पहुंचे तो रजिंदरपाल को फांसी पर झूलता देखा. फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूत्र बताते हैं कि रजिंदरपाल सिंह भाटिया कुछ समय से बीमार थे. अपनी सेहत की वजह से वे परेशान चल रहे थे.
इसे भी पढ़ें :BJP नेता किरीट सोमैया को कराड रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया, कोल्हापुर में धारा 144 लागू
सुसाइड नोट नहीं मिला
रजिंदरपाल सिंह भाटिया की मौत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल, मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिलने की बात सामने आ रही है. पुलिस घटना को लेकर परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें :चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, राज्य के पहले दलित सीएम, देखें VIDEO
मुख्यमंत्री ने निधन पर दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री और खुज्जी के पूर्व विधायक रजिंदरपाल सिंह भाटिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है. सीएम बघेल ने रजिंदरपाल सिंह भाटिया के शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.
इसे भी पढ़ें :आउटसोर्स पर रखे गये आयुष्मान मित्रों को तीन माह से नहीं मिली फूटी कौड़ी




