
Ranchi : दुष्कर्म एवं यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीति सलाहकार सुनील तिवारी ने अपनी जमानत के लिए रांची सिविल कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. याचिका में उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए बेल की मांग की है.ऐसे में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई 23 सितम्बर को होगी.
इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में नक्सली कुंदन पाहन की जमानत याचिका पर सुनवाई टली
बता दें कि 16 अगस्त को सुनील तिवारी के यहां काम करने वाली एक युवती ने दुष्कर्म, छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एसटी-एससी एक्ट के तहत अरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करवाया था. एफआईआर दर्ज होने के बाद पीड़िता का 164 का बयान भी दर्ज हो चुका है. वहीं सुनील तिवारी की पत्नी लालिमा तिवारी ने इस पूरे प्रकरण को फ़र्ज़ी बताते हुए झारखण्ड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की है. सुनील तिवारी को रांची पुलिस ने उत्तरप्रदेश के इटावा जिले से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.




