ChaibasaJharkhand

Chakradharpur : प्रदूषण मुक्त विश्व के उद्देश्य को लेकर साईकिल यात्रा पर निकले सुदीप दास का चक्रधरपुर में हुआ स्वागत

Chakradharpur : पूरे विश्व को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य को लेकर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सुदीप दास पूरे भारत की यात्रा पर निकले है. यात्रा के क्रम में गुरुवार को चक्रधरपुर आगमन पर सुदीप दास का शहर वासियों ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान पवन चौक में सुमिता होता फॉउंडेशन के अध्यक्ष सदानन्द होता, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता दिनेश जेना के द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. स्वागत के बाद सुदीप दास ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी यात्रा विश्व को प्रदूषण मुक्त बनाने को लेकर है. यात्रा के दौरान सभी जगहों में घूम-घूम कर प्रदूषण से मुक्त बनाने का संदेश देना है. इसके लिए उन्होंने लोगों से अपील की कि जितना संभव हो सके साइकिल का इस्तेमाल करें, वृक्षों को ना काटे अवाम वृक्षों को लगाए. बता दे कि सुदीप दास पहले भी कोलकाता से वाईजेक की साईकिल यात्रा में पूरी कर चुके है. इसके साथ ही उन्होंने कोलकाता से केदारनाथ की पैदल यात्रा भी की है. सभी यात्राओं में उनका एक ही नारा रहता है कि, विश्व को प्रदूषण से मुक्त बनाना. स्वागत के क्रम में शेष नारायण लाल, संजय पासवान, वेद प्रकाश, परमेन्द्र चौहान, बुलटन रवानी, विनोद प्रधान, मंटू शर्मा के साथ कई लोग मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button