
Jamtara: लोकसभा 2024 चुनाव का तीन चरण समाप्त हो चुका है. शेष चार चरणों में मतदान अभी होना बाकी है. आने वाले चारों चरण के मतदान के दौरान जामताड़ा जिला में ड्राई डे घोषित किया गया है. यानी मतदान समाप्त होने की अवधि से 48 घंटे पूर्व से शराब की सभी दुकानें बंद रहेगी. चारों चरण के मतदान और मतगणना को मिलाकर जामताड़ा जिला में कुल 9 दिनों के लिए ड्राई डे घोषित किया गया है. इन 9 दिनों में उत्पाद विभाग को लगभग एक करोड रुपए से अधिक के कारोबार का नुकसान होने की संभावना है. इस संदर्भ में उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी.
उत्पाद अधीक्षक तिवारी ने बताया कि प्राप्त निर्देश के आलोक में चारों चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के तहत जामताड़ा जिला के सीमा से कई संसदीय क्षेत्र का सीमा सटा हुआ है. जिसके वजह से चुनाव को लेकर शराब की दुकाने पूर्णतः बंद रहेगी. बता दे की जामताड़ा जिला से धनबाद, पश्चिम बंगाल का क्षेत्र, दुमका, गिरिडीह और देवघर जिला का सीमा सटा हुआ है. जिसके अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्र का सीमा जामताड़ा जिला से सटा हुआ है. इस वजह से उत्पाद विभाग की ओर से निर्णय लिया गया है. मौके पर उत्पाद विभाग के पदाधिकारी विकास कुमार निराला उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: Breaking: ग्रामीण विकास विभाग के ऑफिस में घुसी ईडी की टीम, साथ में आलम के पीएस संजीव लाल, नोट के बंडल मिले




