
Ranchi: राज्य के पहले झारखंड स्टेट ओपन बिलियर्ड्स एन्ड स्नूकर चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया. लातेहार में 23 अक्टूबर से शुरू हुए इस दो दिवसीय चैंपियनशिप में जमशेदपुर के शहबाज असलम विजेता बने. सुशांत सिन्हा को उप विजेता घोषित किया गया.
इसे भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर शहर का सट्टा बाजार गर्म, 100 करोड़ से अधिक का लगा दांव
समापन कार्यक्रम में लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम ने चैंपियनशिप के विजेता एवं उप विजेता को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों क़ी हौसला अफजाई भी की. कहा कि वही खिलाड़ी आगे बढ़ता है जो हमेशा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयत्नशील रहता है. यहां आये खिलाड़ी अपने जूनियर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद भी करें. चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ियों ने भाग लिया. यह जिले के लिए गर्व की बात है. राज्य स्तरीय चैपियनशिप के सफल आयोजन के लिए उन्होंने डीसी अबू इमरान सहित पूरे जिला प्रशासन की भी सराहना की.
इसे भी पढ़ें : IND vs PAK: पहली बार भारत-पाकिस्तान मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी, देखें टीम इंडिया का VIDEO
मौके पर झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, एसडीओ लातेहार शेखर कुमार, डीटीओ संतोष सिंह ,जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह,जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना, झारखण्ड बिलीयर्ड्स एन्ड स्नूकर एशोसिएशन के अध्यक्ष आशीष कुमार, महासचिव रितेश झा, अजय कुमार शर्मा समेत अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : खुले में शौच मुक्त गांव बने सपारोम के मुरीद हुए मोदी, ‘मन की बात’ में बताया आदर्श उदाहरण
लातेहार से निकलेंगे स्टार प्लेयर्सः मधुकांत
मधुकांत पाठक ने कहा कि लातेहार में एथलेटिक्स, फुटबॉल समेत अन्य खेलों के कई प्रतिभाएं हैं. जिला प्रशासन के द्वारा जिस तरह से यहां खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है, उससे लगता है कि आने वाले समय में यहां से कई अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे. झारखंड ओपन बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैपियनशिप में कुल 27 खिलाड़ियों ने भाग लिया. चैंपियनशिप में अब्दुल रहमान तीसरे स्थान पर तथा प्रतीक चौथे स्थान पर रहे. ऐसे मैचों के आयोजन से ना सिर्फ बिलियर्डस खेल में राज्य में संभावनाओं का पता लगा बल्कि आगे बेहतर भविष्य की भी उम्मीद जगी है.
इसे भी पढ़ें : उलीडीह : मुंशी मुहल्ला के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर स्लैब से टकराई, गुस्साए लोगों ने पीटा
खेलों को लगातार प्रोत्साहनः डीसी
अबू इमरान के मुताबिक प्रतिभाओं को मौका मिले तो वे खेल, शिक्षा सहित हर क्षेत्र में बेहतर परिणाम दे सकते हैं. सीएम, खेल मंत्री के स्तर से लगातार खेलों को प्रोत्साहन दिया जा रहा. इससे विभिन्न खेलों बास्केट बॉल, बिलियर्ड्स सहित अन्य में भी संभावनाएं बनी हैं. उम्मीद की जानी चाहिये कि ऐसे खेलों के आयोजन से और भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और वे इसमें अपना टैलेंट दिखा सकेंगे. और भी स्टार प्लेयर्स छोटे छोटे जिलों से निकलेंगे. ऐसे टूर्नामेंट के आयोजन से राज्यभर में खेल संस्कृति को विकसित करने में मदद भी मिलेगी.
इसे भी पढ़ें : Shahrukh Khan का नया विज्ञापन चर्चा में, दिवाली पर फैंस को दिया खास मैसेज, देखें VIDEO




