
Dubai : भारत और पाकिस्तान के बीच मैच सबसे अधिक दबाव वाले खेलों में से एक है. भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी तरह की सीरीज का आयोजन लंबे समय से नहीं हुआ है. भारत ने आखिरी बार आईसीसी टी20 विश्व कप 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ घर में खेला था, तब से दोनों पक्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी आगे निकले हैं. इस दौरान ऐसे कई खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल हुए हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे.
इसे भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर शहर का सट्टा बाजार गर्म, 100 करोड़ से अधिक का लगा दांव
ये हैं नये भारतीय खिलाड़ी
पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार खेलनेवाले नये खिलाड़ियों में ऋषभ पंत, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.
वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम में भी कई नये खिलाड़ी शामिल हुए हैं. इनमें हैदर अली, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी भी भारत के खिलाफ अपनी पहली प्रतियोगिता में भाग लेंगे.
पिछले कुछ वर्षों में, भारतीय टीम प्रबंधन ने राहुल चाहर, ईशान किशन, ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती और सूर्यकुमार यादव जैसे युवाओं को शामिल करके अपनी टीम में कुछ बदलाव किए हैं.
इसे भी पढ़ें : Shahrukh Khan का नया विज्ञापन चर्चा में, दिवाली पर फैंस को दिया खास मैसेज, देखें VIDEO
The boys in blue 🇮🇳
Team India looking suave as they face the cameras ahead of their ICC Men’s #T20WorldCup campaign 😎 pic.twitter.com/mwPO7FLhtm
— ICC (@ICC) October 24, 2021
इसे भी पढ़ें : कोयलांचल में आगजनी व फायरिंग करने के मामले में फरार दो नक्सली गिरफ्तार
ये सभी खिलाड़ी अपने करियर में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे.
आज के मुकाबले में पंत, वरुण और सूर्या के शामिल होने की सबसे अधिक संभावना है. पंत विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे जबकि मिस्ट्री स्पिनर वरुण पावरप्ले और बीच के ओवरों में गेंदबाजी करते नजर आएंगे. भारत का नया नंबर चार सूर्या भी अपना पहला भारत बनाम पाकिस्तान मैच खेलेगा. भारत बड़े मंच पर प्रदर्शन करने और पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा बनाए रखने के लिए अपने युवाओं पर भरोसा करेगा.
भारतीय टीम में ये नए खिलाड़ी
राहुल चाहर
ईशान किशन
ऋषभ पंत
शार्दुल ठाकुर
वरुण चक्रवर्ती
सूर्यकुमार यादव
पाकिस्तान टीम में ये नए खिलाड़ी
हैदर अली
आसिफ अली
हरीस राउफ
मोहम्मद नवाज़
मोहम्मद रिजवान
मोहम्मद वसीम
शाहीन शाह अफरीदी
इसे भी पढ़ें : रिसालदार बाबा दरगाह पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, राज्य की खुशहाली की मांगी दुआ




