Crime NewsJharkhandRanchi

पुलिस मुख्यालय में डीजीपी के कॉन्फ्रेंस हॉल में लगी आग, पहुंचीं छह दमकल गाड़ियां, आग बुझी

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब झारखंड पुलिस मुख्यालय में अचानक आग लग गयी. पुलिस मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित डीजीपी के कॉन्फ्रेंस हॉल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी. देखते-देखते आग बहुत तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद छह दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया.

इसे भी पढ़ें- पारा शिक्षकों को रोकने की काम न आई रणनीति, हर स्कूल में पारा शिक्षकों को उपस्थित रहने का दिया गया था…

शॉर्ट सर्किट से एसी में लगी थी आग

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल पर शॉर्ट सर्किट की वजह से एसी में आग लग गयी. आग धीरे-धीरे फैलने लगी, जिसके बाद पूरे कॉन्फ्रेंस हॉल में आग फैल गयी. आग की लपटें बाहर निकलने लगीं, जिसके बाद दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया.

इसे भी पढ़ें- स्थापना दिवस अपडेटः पारा शिक्षकों के प्रदर्शन को रोकने के लिए मोरहाबादी में हवाई फायरिंग, पुलिस ने…

बंद था ऑफिस, लपटें बाहर निकलने लगीं, तब आग लगने का पता चला

बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय में आग बहुत पहले शॉर्ट सर्किट से लगी थी, लेकिन ऑफिस बंद होने के कारण आग लगने का पता नहीं चल पाया. जब आग की लपटें बाहर निकलने लगीं, तब पुलिसकर्मियों और पुलिस अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. इसके बाद दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया.

इसे भी पढ़ें- हड़ताल पर जायेंगे राज्य भर के पारा शिक्षक

समय रहते आग पर पाया गया काबू

पुलिस मुख्यालय में आग आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो पुलिस मुख्यालय का बहुत बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ जाता. लेकिन, समय रहते दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं और आग पर काबू पा लिया.

Related Articles

Back to top button