
Giridih: देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरु का 59वीं पुण्यतिथि शनिवार को पार्टी कार्यालय में मनाई गई.जिलाध्यक्ष धनजंय सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डा. मंजू कुमारी, ओबीसी प्रकोष्ठ के मदन लाल विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेसाब अहमद, राजेश तूरी, मुकेश साहा, मंजूर अंसारी, मोहम्मद आसिफ, कृष्णा सिंह और कमल नयन सिंह समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहले प्रधानमंत्री के तस्वीर पर श्रद्धाजंलि अर्पित किया. इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष धनजंय ने कहा कि देश के कई हिस्सों में कारखानों का निर्माण कराकर पंडित जवाहर लाल नेहरु ने भारत को उन्नत और प्रगति के रास्ते तक पहुंचाया. कारखानों के खुलने के कारण ही उन्हें आधुनिक भारत के निर्माता का पद भी दिया गया.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के पचंबा थाना में युवती ने दुष्कर्म का मामला कराया दर्ज, आरोपी युवक फरार




