Corona_Updates

#FightAgainstCorona : सेंट्रल अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीज के इलाज का पारा मेडिकल स्टाफ ने किया विरोध, कहा- नहीं हैं संसाधन, लगता है डर

Dhanbad : कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल का स्वरूप दिया गया है. इस अस्पताल में धनबाद के कोरोना पीड़ित मरीज का इलाज किया जा रहा है. इस अस्पताल के पारा मेडिकल स्टाफ ने इसका विरोध किया है. उनका कहना है कि उनके पास संसाधनों की कमी है जिस कारण उन्हें अस्पताल में डर लगता है. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की.

इसे भी पढ़ें – धनबाद: बाधाकुड़ी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद  सैनेटाइज किया रहा पूरा इलाका

अपनी सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं पारा मेडिकल स्टाफ

शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर पारा मेडिकल कर्मियों ने काम का बहिष्कार कर दिया. अस्पताल से बाहर निकल गये. अस्पताल प्रबंधन उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा है. सेंट्रल अस्पताल में कोरोना मरीज के भर्ती होने के बाद पारामेडिकल स्टाफ अपनी सुरक्षा को लेकर डर गये हैं. वे अपने लिए सुरक्षा की गांरटी चाहते हैं. इसके लिए आवश्यक संसाधन की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – आइपीएस चंदन कुमार झा बने बोकारो एसपी

पूरे अस्पताल को सैनिटाइज करने की कर रहे हैं मांग

सीएमएस डॉक्टर एके गुप्ता द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद शुक्रवार को पारामेडिकल स्टाफ ने काम करने से किया इनकार कर दिया. कोरोना मरीज के आने के बाद केंद्रीय अस्पताल के साथ ही आसपास के इलाकों के लोग भी डर गये हैं. वे पूरे इलाके को सैनिटाइज करने की मांग कर रहे हैं. संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने कहा है कि प्रबंधन और जिला प्रशासन की घोर लापरवाही है. अस्पातल में कोरोना मरीज भर्ती कर दिया गया है. पर पारामेडिकल स्टाफ को कोई सुविधा नहीं दी जा रही है. इस मौके पर भूषण, नियाज कुमार, राम कृष्णा सिंह, अभय झा, शेखर कुमार, सीताराम महतो, विप्लव, शैलेंद्र आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona : कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने चौक-चौराहों पर बढ़ायी चौकसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button