JamshedpurJharkhand

उचित मानदेय व भत्ता की मांग को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर बैठीं जल सहिया, उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन

Jamshedpur : उचित मानदेय, यात्रा भत्ता व अन्य मांगों को लेकर जिले भर की जल सहियाओं ने सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल की. इस दौरान जल सहियाओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठकर विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान एक प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और सहियाओं की विभिन्न मांगों से अवगत कराया. जल सहियाओं ने चेतावनी दी कि अगर दुर्गा पूजा से पूर्व उनकी मांगों को सरकार ने पूरा नहीं किया तो जोरदार आंदोलन और अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी.
28 माह का मानदेय है बाकी
जल सहियाओं ने बताया कि झारखंड में सिर्फ 1 हजार रुपए ही मानदेय सरकार दे रही है, वह भी ससमय नहीं मिलता. जल सहियाओं का 28 माह का मानदेय बकाया है. जबकि सरकार ने चुनाव जीतने से पूर्व जल सहियाओं का मानदेय बढ़ाकर 7 हजार रुपए करने का वादा किया था. पर सरकार को एक हजार मानदेय देना भी भारी हो रहा है. मानदेय लंबित होने के कारण जल सहियाओं का दुर्गा पूजा तक मनाना मुश्किल हो गया है. सरकार से मांग है कि जल सहियाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी की जाए और बकाया 28 माह के मानदेय का अविलंब भुगतान किया जाए.
काम के बदले काम और यात्रा भत्ता भी मिले
सहिया नीतू सिंह ने बताया कि जल सहियाओं को काम के बदले काम नहीं दिया जा रहा है. यहां तक कि पानी तक नहीं दिया जाता. सरकार बीपीएल कार्ड धारकों और कुपोषितों को धोती-साड़ी बांट रही है, पर जल सहियाओं को साल में साल में दो बार पोशाक वितरण का प्रावधान है, पर उन्हें पिछले काफी समय से पोशाक तक नहीं दी गई है. सरकार से मांग है कि जल सहियाओं का यात्रा भत्ता और काम के बदले काम दिया जाए.

इसे भी पढ़ें: झारखंड एकेडमिक काउंसिल में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद खाली, छात्रों का रजिस्ट्रेशन अटका

Related Articles

Back to top button