Corona_Updates

#FightAgainstCorona : उड़नदस्ता टीम के चार डॉक्टर थे अनुपस्थित, मांगा गया स्पष्टीकरण

Ranchi: सरकार की ओर से कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए राज्य भर में डॉक्टरों का उड़नदस्ता तैयार किया गया है. इस उड़नदस्ता का काम संदिग्धों की जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को अस्पताल तक पहुंचाना और वायरस के संबंध में काउंसिलिंग करना है.

इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdate :राज्य में खुलेंगीं अंडा, मीट, मुर्गा, मछली और पशु आहार की दुकानें, पुलिस बरतेगी इन दुकानों के लिए ढील

27 मार्च को अनुपस्थित थे चिकित्सक

लेकिन इस विषम परिस्थिति में तैयार किये गये इस उड़नदस्ता में डॉक्टरों की उपस्थिति नहीं हो पा रही है. इसी कड़ी में मिली शिकायत के बाद उड़नदस्ता की पड़ताल की गयी़, जिसमें चार डॉक्टर 27 मार्च को अनुपस्थित पाये गये़. इसके बाद अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है.

जिन डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, उनमें उड़नदस्ता टीम संख्या 2 के डॉ रेणु प्रसाद, टीम संख्या 4 के डॉ शीतल रजवार और उड़नदस्ता टीम संख्या 32 के डॉ सुबोधकांत चौबे और अंशु सोरेन शामिल हैं.

जारी पत्र में कहा गया है कि संबंधित डॉक्टरों की अनुपस्थिति का वेतन काटा जाये और 24 घंटे के भीतर वे अपना स्पष्टीकरण सौंपे. ऐसा नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी़.

इसे भी पढ़ें – रेलवे ने तैयार किया नन एसी कोच में ICU आइसोलेशन वार्ड का मॉडल, जहां डॉक्टर्स का पहुंचना मुश्किल है वहां भेजे जायेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button