Crime NewsJharkhandPalamu

Palamu में असंतुलित बाइक सहित चालक नहर में गिरा, मौत

Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के एकौनी गांव के समीप शुक्रवार की रात उतर कोयल मुख्य नहर में अनियंत्रित होकर बाइक सहित चालक गिर गया.

रात और अंधेरा होने के कारण युवक को किसी तरह की मदद नहीं मिल पायी, जिससे उसकी मौत हो गयी. शनिवार की सुबह घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई.

बाद में छानबीन करने पर युवक की पहचान हुसैनाबाद प्रखंड के डिहरी-विश्रामपुर निवासी शिवकुमार सिंह के 40 वर्षीय पुत्र रंजय कुमार सिंह के रूप में हुई. सूचना पर मौके पर पहुंची हुसैनाबाद पुलिस ने शव और बाइक को नहर से बाहर निकाला और कब्जे में लिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

इसे भी पढ़ेःहोम आइसोलेशन में रहने वाले 10 हजार से अधिक मरीजों ने स्वरक्षा पोर्टल पर कराया निबंधन

घर लौटने के दौरान हुई दुर्घटना

परिजनों के अनुसार घटना शुक्रवार की देर रात की है. युवक बिहार के नवीनगर क्षेत्र से काम कर अपने घर लौट रहा था. लौटने के क्रम में ही बाइक असंतुलित होकर हुसैनाबाद के एकौनी गांव के समीप उतर कोयल मुख्य नहर में नहर में गिर गई.

रात होने के कारण व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार की सुबह में शव को अपने कब्जे में लेकर अंतपरीक्षण के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है. इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है. वहीं गांव में शोक व्याप्त है.

इसे भी पढ़ेःCovid-19 Challenge: गांवों को लौट रहे लाखों श्रमिक, सचिवालय से लेकर पंचायत सचिवालय तक सरकार हुई “आइसोलेट”

Related Articles

Back to top button