
Palamu : पलामू जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले जिले में कोविड-19 से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं से आमजनों को जूझना पड़ रहा है.
इसको देखते हुए उपायुक्त शशि रंजन ने शनिवार को कोविड-19 महामारी के समुचित प्रबंधन हेतु जिला स्तर पर कोविड अस्पताल नियंत्रण कक्ष का गठन किया है. गठन के बाद कार्यालय को गति देने के लिए जरूरी कार्य प्रारंभ किया गया है. नियंत्रण कक्ष जीएनएम कॉलेज से संचालित होगा.
नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारी के रूप में डॉ. आर के रंजन को प्रतिनियुक्त किया गया है. वहीं सीएचओ अनुभव कुमार को अपने कार्यों के अतिरिक्त उक्त कार्य के लिए नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.
नियंत्रण कक्ष ’भर्ती मरीजों के अपडेट रखने, ऑक्सीजन और दवा की उपलब्धता, खाली बेड की संख्या तथा बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने, शिकायतों का निष्पादन, चिकित्सकों की उपलब्धता सहित अन्य परिस्थितिजन्य कार्यों का निष्पादन करेगा. ’
उक्त नियंत्रण कक्ष के लिए पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है. 24 घंटे सातों दिन चलने वाला नियंत्रण कक्ष तीन शिफ्ट में कार्य करेगा. पहला शिफ्ट सुबह 6 बजे से दिन के 12 बजे तक, दूसरा शिफ्ट दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक तथा तीसरा शिफ्ट शाम के 6 बजे से सुबह 6 बजे तक.
इसे भी पढ़ेःहोम आइसोलेशन में रहने वाले 10 हजार से अधिक मरीजों ने स्वरक्षा पोर्टल पर कराया निबंधन
शिफ्ट, प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं उनका मोबाइल नंबर शिफ्ट
शिफ्ट 1- सुधांशु शेखर सुमन, प्राक्लन पदाधिकारी- 9162471847, विजय कुमार, सांख्यिकी सहायक यक्ष्मा विभाग, 8709566802 तथा श्रीमती महिमा श्रीवास्तव, पीपीएम कोऑर्डिनेटर- 6202160247.
शिफ्ट 2- प्रेम प्रकाश पांडेय, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सदर-9199686368, कविता कुमारी, एन. काउंसेलर-6205812342तथा अंजू कुमारी आरएनटीसीपी काउंसेलर- 7764844037.
शिफ्ट 3- सीताराम पटेल, कनीय अभियंता, सदर- 7979703989, प्राभंजन कुमार, कनीय अभियंता मनरेगा, पाटन-8294398787 तथा अंकित कुमार सिन्हा, डॉट्स सुपरवाइजर- 7488384428.
इसे भी पढ़ेःCovid-19 Challenge: गांवों को लौट रहे लाखों श्रमिक, सचिवालय से लेकर पंचायत सचिवालय तक सरकार हुई “आइसोलेट”




