
New Delhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऑक्सीजन की कमी के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में 20 मरीजों की मौत होने पर शनिवार को दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से कई मरीजों की मौत बहुत दुखद है. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के प्रति हैं.’’
कांग्रेस नेता ने दिल्ली सरकार और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करें.
इसे भी पढ़ेःहोम आइसोलेशन में रहने वाले 10 हजार से अधिक मरीजों ने स्वरक्षा पोर्टल पर कराया निबंधन
गौरतलब है कि ऑक्सीजन के गंभीर संकट के बीच दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 अत्यंत बीमार मरीजों की रात भर में मौत हो गई. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.
अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ डी के बलूजा ने पीटीआई-भाषा को बताया, “भंडार कम होने की वजह से ऑक्सीजन का दबाब घट गया है.”
उन्होंने कहा कि अस्पताल में करीब 200 मरीज भर्ती हैं और उनके पास 10 बजकर 45 मिनट पर केवल आधे घंटे की ऑक्सीजन शेष थी.
इसे भी पढ़ेःCovid-19 Challenge: गांवों को लौट रहे लाखों श्रमिक, सचिवालय से लेकर पंचायत सचिवालय तक सरकार हुई “आइसोलेट”




