
Ranchi : हवाई नगर स्थित नारायणी नर्सिंग होम में एक महिला के पेट से 10.5 किलो का ट्यूमर निकाला गया है. डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन में डॉक्टर व उनकी टीम ने काफी मशक्कत के बाद ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की. ऑपरेशन करने वाले डॉ संजय ने बताया कि मरीज के पेट का आकार पिछले 6-7 महीनों से लगातार बढ़ रहा था. इस वजह से उसे कमर में दर्द, सांस लेने में परेशानी, भूख कम लगना, टॉयलेट में भी दिक्कत हो रही थी. इसके बाद परिजन उसे लेकर उनके नर्सिंग होम में आए. डॉक्टर ने मरीज को अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन कराने को कहा. जिसमें पाया गया है कि एक बड़े आकार का ट्यूमर है. अन्य जांच कराने के बाद डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया. फिलहाल मरीज की स्थिति नार्मल है. ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ संजय कुमार, डॉ दीपक, डॉ प्रियांशु, सिस्टर शिरोमणी समेत पारा मेडिकल की टीम शामिल थी. यह जानकारी नर्सिंग होम की संचालिका प्रतिमा सिन्हा ने दी.
इसे भी पढ़ें: सरकार के आश्वासन के बाद भी राज्यभर के डीआरडीए कर्मियों को नहीं मिला वेतन, दीपावली फीकी, भारी निराशा




