DhanbadJharkhandLead News

धनबाद कई इलाकों में भूकंप के झटके

Dhanbad : धनबाद में गुरुवार की दोपहर लगभग 3 बज कर 42 मिनट पर कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गये. आइआइटी- आइएसएम के सीस्मोलॉजिकल ऑब्जर्वेटरी में भूकंप की तीव्रता और केंद्र अंकित हुआ है. भूकंप शहर से 20 किलोमीटर दूर आसानबनी में आया था. भूकंप का समय 3 बज कर 42 मिनट अंकित हुआ है. आइआइटी आइएसएम के एसोसिएट प्रोफेसर मोहित अग्रवाल ने भूकंप की पुष्टि की है. कुछ लोगों ने भूकंप महसूस किया. काफी गहराई में जमीन डोली, जिससे भूकंप का बहुत एहसास नहीं हुआ. कोई क्षति भी नहीं हुई है.

इसे भी पढे़ं – गुमला में बस और ऑटो की टक्कर, दो की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

Related Articles

Back to top button