
Dhanbad: बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया एवं मेघालय बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 25 नवंबर से एक दिसंबर तक शिलांग में 7वीं सीनरी राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में धनबाद के दो खिलाड़ियों का चयन झारखंड टीम में की गई है सचिन कुमार साव 67 से 71 किलो भार वर्ग, महताब आलम का चयन 86 से 92 किलो भार वर्ग इन दोनों खिलाड़ीयो का चयन राज्य प्रतियोगिता में अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान पर आने के एवरेज में की गई है. इस उपलब्धि पर धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष दलवारा सिंह, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद महतो, सतपाल सिंह ब्रोका, कौशल सिंह ,संतोष सिंह, महेंद्र प्रताप, दिनेश यादव, ब्रह्मदेव यादव, अभिमन्यु कुमार, खुशबू कुमारी, रवि कुमार ,राहुल आनंद, मोनू कुमार आदि पदाधिकारी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामना दी.




