
Ranchi : गुमला जिले के कुरुमगढ़ थाना इलाके में एक बस और ऑटो में सीधी भिड़ंत हो गयी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. मामले की जानकारी मिलने के बाद गुमला पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पायी है. घायल व्यक्तियों में मंजू देवी, तुलसी उरांव, पूनम मिंज, साफिरा देवी व अन्य शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – कोहरे की वजह से सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, झारखंड एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रहेंगी रद्द



