
Gomia: बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड कार्यालय में कल्याण विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं के बीच गुरुवार को गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने 114 साइकिल का वितरण किया.
इस मौके पर सांसद ने कहा कि सरकार एवं कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली साइकिल की योजना लाभप्रद है. दूर दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को अब पैदल चलना नहीं पड़ेगा. वह समय पर स्कूल आ सकेंगे और इस योजना से छात्रों की उमंग बढ़ेगी और पढ़ने पर ध्यान देंगे.
वहीं गोमिया विधायक ने कहा कि कल्याण विभाग की इस योजना से छात्र-छात्राओं के चेहरे में खुशी झलक रही है. अब वह समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे. आगे कहा कि इस तरह से हर वर्ष छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण हो ऐसा उनका प्रयास होगा.
मौके पर बीडीओ महादेव महतो, सीओ प्रदीप महतो, विधायक प्रतिनिधि विपिन नायक, पूर्व प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, मुखिया शांति देवी, जिप सदस्य, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, दुलाल प्रसाद, राजकुमार यादव, राजेश कुमार सहित कई गणमान्य मौजूद थे.




